|  | 
Senior Citizens Wheelchair
दिव्यांगों को  होने वाले चुनाव में ऐसा पहली बार होगा कि अत्यधिक दिव्यांग मतदाता वाले बूथों पर उनके लिए व्हील चेयर की व्यवस्था रहेगी। ऐसे सभी बूथों पर दो-दो व्हील चेयर रखे जाएंगे। इसके लिए जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने जिला विकलांग कल्याण अधिकारी को बूथवार दिव्यांगों की सूची बनाने को कहा है। सूची के बाद जहां अधिक दिव्यांग मतदाता होंगे वहां व्हील चेयर की व्यवस्था होगी। 
किसी भी लोक सभा चुनाव में ऐसा पहली बार होगा। यह प्रयास स्थानीय स्तर पर होगा। इस सुविधा से दिव्यांगों या अत्यधिक बुजुर्गों को मतदान स्तल तक ले जाने में काफी सहूलियत होगी। जबकि इस सुविधा के न होने से इसके पूर्व चुनावों में ऐसे लोगों को मतदान कराने के लिए कंथे पर उठाकर बूथ तक ले जाना पड़ता था। 
जिलाधिकारी के निर्देश के बाद सभी सम्बंधित अधिकारियों ने इस सम्बंध में तैयारी शुरू कर दी है। 25 फरवरी तक ऐसे बूथों की सूची दे देनी है जहां व्हील चेयर की जरूरत है। सूची के हिसाब से ही बूथों पर व्हील चेयर की व्यवस्था की जाएगी। 
Buy Online at www.wheelchairindia.com
 
 






 
 
 
No comments:
Post a Comment